मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में फोनी का तथा उत्तर में द्रोणिका का असर

मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में फोनी का तथा उत्तर में द्रोणिका का असर

मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में फोनी का तथा उत्तर में द्रोणिका का असर

भोपाल (एजेंसी ) | बंगाल की खाडी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के कारण मध्यप्रदेश के पूर्वी इलाकों में आज शाम कई स्थानों पर तेज ठंडी हवाएं चलने बादल छा जाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी जानकारी मिली है।
दूसरी ओर उत्तरी राजस्थान की ऊपरी हवाओं में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में भी कही कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हो रही है।
  सतना संवाददाता के अनुसार सतना में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हुई। यहां 24़ 2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी। इसी प्रकार श्योपुर से मिली खबर के अनुसार वहां भी तेज हवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। शिवपुरी में भी धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की वर्षा हुई। 
रीवा, शहड़ोल, उमरिया, सिवनी और अनूपपुर में भी शाम को बादल छाए और तेज हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम सुहावना हो गया। 
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस के डे ने यूनीवार्ता को बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर चक्रवाती तूफान फोनी के कारण तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। दूसरी ओर उत्तरी राजस्थान की ऊपरी हवाओं में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और वहां से मध्यप्रदेश होते हुए एक द्रोणिका (ट्रफ) फोनी तक जा रही है। परिणाम स्वरूप ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया जिलों में भी नमी के कारण बादल छा जाने और हवाओं के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज सबसे गर्म शहर 44 डिग्री के साथ दमोह रहा। खरगोन में पारा 43़ 5 पर पहुंचा। शेष स्थानों में तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट भी आई है। 
राजधानी भोपाल में आंशिक बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 41़ 8 (+1़ 3) डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 (+3) दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में सतना, रीवा, सागर सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, बालाघाट, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कहीं कहीं तेज हवाए चलने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना बताई है। इन जिलो में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में आंशिक बादल छाने के साथ 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गयी है।

ये भी पढ़ें -------

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    04-Jun-2019 at 01:49:52am

    0     0
  • Blog single photo

    16-Jun-2019 at 01:32:33pm

    0     0
  • Blog single photo

    26-Sep-2019 at 07:58:33am

    0     0

Leave a comment

Top