चक्रवाती तूफान फोनी थोड़ा कमजोर पड़ा

चक्रवाती तूफान फोनी थोड़ा कमजोर पड़ा

चक्रवाती तूफान फोनी थोड़ा कमजोर पड़ा

 à¤­à¥à¤µà¤¨à¥‡à¤¶à¥à¤µà¤°( एजेंसी ) | ओडिशा के पुरी तट से शुक्रवार सुबह टकराया बेहद भयंकर चक्रवाती तूफान फोनी शाम तक भले ही थोड़ा कमजोर पड़ गया हो लेकिन अब भी यह इतना ताकतवर है कि इसके प्रभाव से कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के छात्रावास की कांच की दीवार टुकड़े-टुकड़े हो गयी। 

फोनी ने ओडिशा के कई हिस्सों में भारी तबाही मचायी है। भुवनेश्वर, कटक, खुरदा, पुरी और राज्य के तटीय इलाकाें में लगातार भारी बारिश और तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गये, टेलीकॉम टावर और बिजली के खंबे गिर गये। 

तेज हवाओं के कारण भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन की छत उड़ गयी। हाल ही में पुनर्निर्मित हुई कलिंगा स्टेडियम की छत भी क्षतिग्रस्त हुई है। खुरदा में हवा की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है, बारिश जारी रहने का अनुमान है। 

भुवनेश्वर और कटक में जल जमाव हो गया है तथा पुरी में संपर्क के स्रोत बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं। भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन और बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। 

पुरी के पास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। पुरी और अन्य तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। कई पेड़ उखड़ गये हैं और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर झुग्गी बस्तियां पूरी तरह तहस-नहस हो गयी। कई स्थानाें पर सड़क संपर्क टूट गया है और बिजली ठप हो गयी है। तटीय ओडिशा में कई स्थानों पर भारी बारिश जारी है। 

भुवनेश्वर से आधी रात से सभी उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। कोलकाता हवाई अड्डा आज अपराह्न तीन बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा। अब तक 83 यात्री ट्रेनाें समेत 140 ट्रेन का परिचालन रद्द किया जा चुका है।  

 

Recent Comments

  • Blog single photo

    14-Jun-2019 at 12:59:27am

    0     0

Leave a comment

Top