ओडिशा में फोनी के कहर से नौ लोगों की मौत,सैकड़ों लापता

ओडिशा में फोनी के कहर से नौ लोगों की मौत,सैकड़ों लापता

ओडिशा में फोनी के कहर से नौ लोगों की मौत,सैकड़ों लापता

भुवनेश्वर | ओडिशा में चक्रवाती तूफान फोनी से महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा जैसे बिजली, संचार और जलापूर्ति के क्षेत्र में भारी तबाही हुई है तथा इसकी चपेट में आकर कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। à¤«à¥‹à¤¨à¥€ ने सबसे अधिक तबाही मंदिरों के तटवर्ती शहर पुरी में मचायी है। राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश के कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है।   


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बारे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से स्थिति की जानकारी ली। श्री मोदी छह मई को तूफान फोनी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए छह मई को ओडिशा जायेंगे। à¤®à¥à¤–्यमंत्री पटनायक ने कहा,“पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 12 लाख लोगों को निचली बस्तियों तथा तटवर्ती इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इनमें गंजम से 3.2 लाख लोगों तथा पुरी से 1.3 लाख लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाया गया। रात भर नौ हजार राहत शिविरों में सात हजार किचन काम करते रहे।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान 45 हजार स्वयंसेवकों ने प्रशासन के काम में हाथ याेगदान दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले 43 वर्षाें में सबसे खतरनाक और शक्तिशाली चक्रवाती तूफान फोनी से राज्य के महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा जैसे बिजली, संचार और जलापूर्ति के क्षेत्र में भारी तबाही हुई |

 ( एजेंसी )

ये भी पढ़ें -----

Recent Comments

  • Blog single photo

    01-Jun-2019 at 02:33:30pm

    0     0

Leave a comment

Top