उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में एक बजे तक 35़ 43 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश  में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में एक बजे तक 35़ 43 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में एक बजे तक 35़ 43 प्रतिशत मतदान

 à¤²à¤–नऊ | à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 16 जिलों की 14 लोकसभा सीट पर सोमवार को एक बजे तक प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा ।


राज्य के सयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय ने यहां बताया कि 16 जिलों की 14 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु हुआ। नौ बजे तक 9़ 76 मतदान हुआ जबकि 11 बजे 22़ 88 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक 35़ 43 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार लग सुबह से ही लगनी शुरू हो गयी थी। कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। मतदान शान्ति पूर्वक चल रहा है।


दोपहर एक बजे तक सर्वाधिक 40 प्रतिशत मतदान बांदा में और सबसे कम 32़ 57 प्रतिशत मतदान कौशाबी में हुआ है। पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।


दोपहर एक बजे तक धौरहरा में 38.63 प्रतिशत, सीतापुर में 38.40 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 37.38 प्रतिशत , लखनऊ में 33.14 प्रतिशत , रायबरेली में 32.60 प्रतिशत , अमेठी में 33.94 प्रतिशत , फतेहपुर में 33.17 प्रतिशत , बाराबंकी में 35.50 प्रतिशत , फैजाबाद में 35.57 प्रतिशत , बहराइच में 35.60 प्रतिशत , कैसरगंज में 34.84 प्रतिशत और गोंडा में 34.77 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। 


इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,(अमेठी), संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली)और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह(लखनऊ), पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा), उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) और स्मृति इरानी( अमेठी) समेत 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। 

ये भी पढ़ें-----

• प्रेमी युगल के पुल से छलांग लगाने के प्रयास में युवती को बचाया गया, युवक कूदा

• पुत्री से बलात्कार का आरोपी पिता जेल में

• पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित आवास एवं अन्य सुविधा असंवैधानिक घोषित

• MP की सात सीटों पर दोपहर एक बजे तक लगभग 35 प्रतिशत वोट पड़े

add image

Recent Comments

  • Blog single photo

    16-Jun-2019 at 12:08:31pm

    0     0

Leave a comment

Top