तीन साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

तीन साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार तीन साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार तीन साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार तीन साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

तीन साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती-उप्र | कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है । पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के लगभग तीन बजे गांव का ही एक युवक तीन वर्षीय बच्ची को उठा ले गया । बच्ची, मां के साथ चारपाई पर सो रही थी । आरोपी उसे गांव के बाहर ले गया और उससे बलात्कार किया ।

पुलिस के अनुसार बच्ची को गुम देख घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की । बच्ची गांव के बाहर खून से लथपथ मिली । उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया ।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया । पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड लिया गया है ।

 

Recent Comments

Leave a comment

Top