एग्जिट पोल पर 72 फीसदी लोग बोले, फिर बनेगी एनडीए की सरकार

एग्जिट पोल पर 72 फीसदी लोग बोले, फिर बनेगी एनडीए की सरकार

एग्जिट पोल पर 72 फीसदी लोग बोले, फिर बनेगी एनडीए की सरकार

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267- 350 सीटें आई हैं।

इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। न्यूज24-चाणक्य के सर्वे में एनडीए को सबसे ज्यादा 350 सीटें दी गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ 95 सीटें और अन्य दलों को 97 सीटें दी गई हैं। 

एग्जिट पोल को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि एग्जिट पोल देखने के बाद आपके अनुसार किसकी सरकार बन सकती है? जवाब के लिए हमने दो ऑप्शन दिए थे, एनडीए और यूपीए। 

इसके जवाब में लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। रात से सुबह नौ बजे तक 22 हजार वोट पड़े। वहीं लोग अभी भी लगातार वोट कर रहे हैं। इनमें 72 à¤«à¥€à¤¸à¤¦à¥€ लोगों का मानना है कि एनडीए की सरकार बनेगी। जबकि 28 à¤«à¥€à¤¸à¤¦à¥€ लोग यूपीए सरकार बनने का समर्थन कर रहे हैं।  

 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top