औरैया में बाइक से गिरी महिला की मृत्यु

औरैया में बाइक से गिरी महिला की मृत्यु

औरैया में बाइक से गिरी महिला की मृत्यु

औरैया| उत्तर प्रदेश में औरैया के अछल्दा क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार महिला की मृत्यु हो गई । à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ सूत्रों ने बताया कि बिधूना निवासी 38 वर्षीय बबली मायके से भतीजे संजय सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर निगड़ा गांव अपनी ससुराल जा रही थी।

बीते चार वर्षों की तरह विश्व कप में भी रोहित, धवन, कोहली पर ही होगा दारोमदार--ये भी पढ़ें

अछल्दा कस्बा से निकलते ही फफूंद मार्ग पर प्रेम नगर स्थित पेट्रोल पम्प के आगे बैग सम्भाले समय बबली संतुलन खो बैठी और बाइक से गिर गयी, जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित आवास एवं अन्य सुविधा असंवैधानिक घोषित--ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया 17 मई को बबली की बड़ी बहन के लड़के की शादी में हुसैननगर गयी थी। शादी से वापस आते समय वह एक दिन के लिए अपने मायके आदर्श नगर बिधूना में रूकी थी और वहां से ससुराल जाते समय यह हादसा हो गया। 

Recent Comments

Leave a comment

Top