ईवीएम, वीवीपैट मतों में असमानता पर रद्द किये जायें चुनाव: आप

ईवीएम, वीवीपैट मतों में असमानता पर रद्द किये जायें चुनाव: आप

ईवीएम, वीवीपैट मतों में असमानता पर रद्द किये जायें चुनाव: आप

नयी दिल्ली | à¤†à¤® आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यदि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट के मतों की गिनती में असमानता पायी जाये तो लोकसभा चुनाव निरस्त कर दिया जाना चाहिए।

भाजपा ने जनता से धोखा लिया है : अखिलेश--ये भी पढ़ें |


श्री सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के एग्जिट पोल को ‘लफ्फाजी’ करार दिये जाने संबंधी बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट, मजबूत और साहसी बने रहना चाहिए। क्या ईवीएम वास्तविक खेल है?

कैंसर के मरीजों में डेन्ड्रिटिक सेल थेरेपी ने जगायी नयी आस--ये भी पढ़ें|

क्या एग्जिट पोल पैसे लेकर किये गये हैं? बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली और पश्चिम बंगाल, सभी जगह भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है, यह कैसे संभव है? यदि ईवीएम और वीवीपैट के मतों में अंतर पाया जाता है तो विपक्षी दलों को लोकसभा चुनाव निरस्त करने की मांग करनी चाहिए।”

 2019 का चुनाव परिणाम एक्जिट पोल के अनुरूप ही होगा : जेटली--ये भी पढ़ें |


सुश्री बनर्जी ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा था, “ मैं एग्जिट पोल की लफ्फाजी में विश्वास नहीं करती। खेल यह है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जाये या उन्हें बदल दिया जाये। मैं सभी विपक्षी दलों से अपील करती हूं कि वे एकजुट, मजबूत और साहसी बने रहें। हम यह लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। ”
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों की मतगणना 23 मई को की जायेगी। 

add image

Recent Comments

Leave a comment

Top