सड़क हादसे में तीन छात्रों, एक छात्रा की मौत

सड़क हादसे में तीन छात्रों, एक छात्रा की मौत

सड़क हादसे में तीन छात्रों, एक छात्रा की मौत

बागपत :उप्र | ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सुबह एक सड़क हादसे में तीन छात्रों और एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवती घायल हो गयी । पुलिस के अनुसार, सरफाबाद गांव के निकट हरियाणा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार सड़क के किनारे खड़े एक कैंटर में जा घुसी । 

ऐश्वर्या राय का ‘मीम’ साझा करने पर विवेक ओबरॉय की चौतरफा अलोचना, एनसीडब्ल्यू ने भेजा नोटिस--ये भी पढ़ें 


पुलिस ने बताया कि तेज आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थाना चांदीनगर पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला । à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने बताया कि हादसे में तीन छात्रों और एक छात्रा की मौत हो गयी । एक अन्य युवती घायल है, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है ।

एग्जिट पोल पर 72 फीसदी लोग बोले, फिर बनेगी एनडीए की सरकार--ये भी पढ़ें 

सीओ (खेकड़ा) आर पी सिंह ने बताया कि मृतक और घायल छात्र हैं । कार से मिले कागजों तथा मोबाइल फोनों की मदद से मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं ।

Recent Comments

Leave a comment

Top